मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम
(2024 से प्रभावशील)
प्रथम प्रश्न पत्र - सामान्य अध्ययन
परीक्षा योजना:
प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
प्रश्नपत्र 1: सामान्य अध्ययन - 200 अंक
प्रश्नपत्र 2: सामान्य अभिरुचि परीक्षण - 200 अंक (क्वालीफाइंग)
प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि: 2 घंटे
नकारात्मक अंकन: नहीं
विस्तृत पाठ्यक्रम:
1. भारत का इतिहास
● संकल्पना एवं विचार - प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतवर्ष, वेद, उपनिषद, आरण्यक, ब्राह्मण ग्रंथ, षड्दर्शन, स्मृतियाँ, ऋत सभा समिति, गणतंत्र, वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, ऋण संस्कार, पंचमहायज्ञ / यज्ञ, कर्म का सिद्धांत, बोधिसत्व, तीर्थंकर।
● प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ, घटनाएँ एवं उनकी प्रशासनिक, सामाजिक तथा आर्थिक व्यवस्थाएँ।
● भारत की सांस्कृतिक विरासत - कला प्रारूप, साहित्य, पर्व एवं उत्सव।
● 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन।
● स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
● स्वतंत्रता के पश्चात् भारत का एकीकरण एवं पुनर्गठन।
2. मध्यप्रदेश का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य
● मध्यप्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, प्रमुख राजवंश।
● स्वतंत्रता आंदोलन में मध्यप्रदेश का योगदान।
● मध्यप्रदेश की प्रमुख कला एवं स्थापत्य कला।
● मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ एवं उनकी बोलियाँ।
● मध्यप्रदेश के प्रमुख त्योहार, लोक संगीत, लोक कलाएँ एवं लोक-साहित्य।
● मध्यप्रदेश के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी कृतियाँ।
● मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक पर्यटन स्थल।
● मध्यप्रदेश में विश्व धरोहर स्थल।
● मध्यप्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व।
3. भारत का भूगोल
● पर्वत, पहाड़ियाँ, पठार, नदियाँ और झीलें।
● जलवायु घटनाएँ- अल-नीनो, ला नीना, दक्षिणी दोलन, पश्चिमी विक्षोभ, परिवर्तन के परिणाम।
● प्राकृतिक संसाधन - वन, खनिज, जल संसाधन।
● प्रमुख फसलें, खाद्य सुरक्षा, हरित क्रांति, दूसरी हरित क्रांति की रणनीतियाँ।
● ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत।
● भारत में प्राकृतिक खतरे और आपदाएँ, भारत में प्रमुख चक्रवात।
● जनसंख्या वृद्धि, वितरण एवं घनत्व, ग्रामीण-नगरीय प्रवास।
4. मध्यप्रदेश का भूगोल
● वन, वनोपज, नदियाँ, पहाड़ियाँ और पठार।
● जलवायु — ऋतुएँ, तापमान, वर्षा।
● प्राकृतिक संसाधन - मिट्टियाँ, प्रमुख खनिज संसाधन।
● प्रमुख फसलें, जल संसाधन, सिंचाई और सिंचाई परियोजनाएँ।
● ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत।
● मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग।
● जनसंख्या वृद्धि, वितरण एवं घनत्व, नगरीकरण।
5. भारत एवं मध्यप्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था
● संविधान सभा।
● संघीय कार्यपालिका, राष्ट्रपति एवं संसद।
● सर्वोच्च न्यायालय एवं न्यायिक व्यवस्था।
● संवैधानिक संशोधन।
● नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत।
● राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक / सांविधिक आयोग एवं संस्थाएँ।
● मध्यप्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था ( राज्यपाल, मंत्रिमंडल, विधानसभा, उच्च न्यायालय)।
● मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतीराज एवं नगरीय प्रशासन व्यवस्था।
● मध्यप्रदेश में सुशासन (अभिशासन व्यवस्था)।
6. भारत एवं मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था
● भारतीय अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश की वर्तमान स्थिति।
● मध्यप्रदेश की जनसंख्या व मानवीय संसाधनों का विकास- शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल !
● सतत् विकास लक्ष्यों में मध्यप्रदेश की प्रगति।
● मध्यप्रदेश में कृषि, उद्योग, एम. एस. एम. ई. एवं अधोसंरचना का विकास।
● आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.)।
● मध्यप्रदेश में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आई.पी. आर.) की प्रगति।
● भारतीय अर्थव्यवस्था की नवीन प्रवृत्तियाँ - कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र।
● वित्तीय संस्थाएँ - रिज़र्व बैंक, वाणिज्यिक बैंक, सेबी, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाएँ।
● भारत की विदेशी व्यापार की नीतियाँ एवं जी- 20, सार्क तथा आशियान।
7. विज्ञान, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य
● विज्ञान की प्रमुख शाखाओं का प्रारंभिक ज्ञान।
● भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान एवं उनकी उपलब्धियाँ।
● उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ। मानव शरीर संरचना।
● पोषण, आहार, पोषक तत्व एवं कुपोषण।
● अनुवांशिक रोग, सिकल सेल एनीमिया - कारण, प्रभाव, निदान एवं कार्यक्रम।
● स्वास्थ्य नीति एवं कार्यक्रम, संक्रामक रोग, उनकी रोकथाम एवं स्वास्थ्य सूचक।
● सतत् विकास की अवधारणा एवं एस. डी. जी.।
● पर्यावरणीय कारक, पारिस्थितिकीय तंत्र एवं जैव-विविधता।
● प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाएँ एवं प्रबंधन।
8. अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश की समसामयिक घटनाएँ
● अंतर्राष्ट्रीय समसामायिक घटनाएँ।
● राष्ट्रीय समसामायिक घटनाएँ।
● मध्यप्रदेश की समसामायिक घटनाएँ।
9. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
● कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान।
● इलेक्ट्रॉनिकी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
● रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स एवं सायबर सिक्यूरिटी।
● ई-गवर्नेस।
● इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्मस्।
10. मध्यप्रदेश की जनजातियाँ - विरासत, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य
● मध्यप्रदेश में जनजातियों का भौगोलिक विस्तार, जनजातियों से संबंधित संवैधानिक प्रावधान।
● मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ, विशेष पिछड़ी जनजातियाँ एवं घुमन्तू जातियाँ, जनजातियों के कल्याण के लिए योजनाएँ।
● मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति - परम्पराएँ, विशिष्ट कलाएँ, त्यौहार, उत्सव, भाषा, बोली एवं साहित्य।
● मध्यप्रदेश की जनजातियों का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान एवं राज्य के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व। मध्यप्रदेश में जनजातियों से संबंधित प्रमुख संस्थान, संग्रहालय, प्रकाशन।
● मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य।
द्वितीय प्रश्न पत्र - सामान्य अभिरुचि परीक्षण
● बोधगम्यता
● जीवन शैली, प्रतिबल।
● संचार कौशल सहित अंतर
● तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
● निर्णय लेना एवं समस्या समाधान
● सामान्य मानसिक योग्यता
● आधारभूत संख्ययन ( संख्याएँ एवं उनके संबंध , विस्तार क्रम आदि- दसवीं कक्षा का स्तर) आँकडों का निर्वचन ( चार्ट , ग्राफ तालिका , आँकडों की पर्याप्तता आदि - दसवीं कक्षा : स्तर )
● हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल ( दसवीं कक्षा का स्तर)
No comments:
Post a Comment